फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में हैवानियत की हदें पार, दो बालिकाओं के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म

Mon, 02 Oct 2017 03:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के अलग-अलग घर की एक 12 और 14 वर्षीय बालिका शनिवार की शाम दशहरा का मेला देखने के लिए गांव की चट्टी पर गई थी।
विज्ञापन


वापस लौटते समय देर शाम रास्ते में अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवकों ने बालिकाओं को घर छोड़ने के लिए रोक लिया और बाइक पर बैठने को कहने लगे। इंकार करने पर दोनों को अलग-अलग बाइकों पर जबरदस्ती बैठाकर सीवान में लेकर चले गए।

सीवान में पहले से दो अन्य युवक भी मौजूद थे। चारों ने बालिकाओं के साथ दुराचार किया। देर रात तक जब बालिकाएं घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग परेशान हो गए। गांव के लोगों से उनके संबंध में पूछताछ करने के साथ ही इधर-उधर उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


रविवार की सुबह बालिकाएं अपने घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। दोनों बालिकाओं के परिवार के लोग थाना पहुंचे और चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की नामजद तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह भी थाना पहुंचे और बालिकाओं से घटना के संबंध में जानकारी ली।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की तहरीर उनके परिवार वालों की तरफ से दी गई है। तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

एसपी सोमेन वर्मा का कहना है कि पूरे मामले की गहनता पूर्वक जांच चल रही है। बालिकाओं का मेडिकल कराया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अवकाश होने के कारण मेडिकल नहीं हो सका। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें