फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का मारकर गिराया, फिर लूटी चेन

Sat, 09 Apr 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमजी रोड पर प्रतापपुरा चौराहे के पास मार्निंग वॉक पर जाते समय जिला अस्पताल की नर्स मंजू को धक्का मारकर बदमाशों ने गिरा दिया। एक बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मंजू जिला अस्पताल में बने आवास में रहती हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे वह बहन पुष्पा के साथ मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। इनमेें से एक ने मंजू को धक्का मारकर गिरा दिया। तभी दूसरे बदमाश ने उनके गले से चेन लूट ली। मंजू को लगा कि बाइक ने टक्कर मार दी है। उन्हें चेन लूट का पता नहीं चला। उनकी बहन ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। इस पर दूर पहुंच चुके बदमाश ने उन्हें अपने हाथ में चेन दिखाई। तब मंजू को लूट का पता चला। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग गए। उन्होंने जानकारी थाना रकाबगंज पुलिस को दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। हालांकि पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें