फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ फरार तांत्रिक के रिश्तेदार को सरेआम पीटा

Wed, 23 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद से पांच दिन पहले अपहृत युवती को आगरा के मोहल्ला किशनलाल के कथित तांत्रिक  के घर पर बंधक बनाकर रखा गया था। उनका सुराग पाकर मंगलवार सुबह यहां आए युवती के घरवालों ने कथित तांत्रिक को बहाने से टेढ़ी बगिया पर बुलाया और लात-घूंसों से जमकर पीटा। पुलिस ने उसके घर से युवती को बरामद कर अपहरण के आरोपी उसके रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को फीरोजाबाद पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि बेटी पर ‘ऊपरी चक्कर’ बताए जाने पर उन्होंने उसे महावीर नगर मंदिर पर झाड़-फूंक व तंत्र-मंत्र करने वाले अधेड़ दिनेश दुबे को दिखाया। कुछ दिन इलाज करने के बाद वह 17 सितंबर को उनकी बेटी को बहाने से अगवा कर ले गया। उन्होंने थाना उत्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि दिनेश अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश के घर यहां नगला किशनलाल में ठहरा हुआ है। दिनेश उसे अपने से भी बड़ा तांत्रिक बताता था।
इसके बाद युवती का पिता मंगलवार सुबह करीब आठ बजे 15-20 लोगों ने नगला किशनलाल आया और ओमप्रकाश को बहाने से टेढ़ी बगिया चौराहे पर बुलाया। उसके हाथ पैर बांधकर धुनाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर आई पुलिस ने वृद्ध ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती और दिनेश को उसके घर से बरामद कर लिया। दोनों को हिरासत में लेकर फीरोजाबाद पुलिस को सौंप दिया। एसओ ने बताया कि मामला लड़की को भगाने का था। दोनों को फीरोजाबाद पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें