फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले की महिलाओं ने घेर लिया नाई की मंडी थाना

Sun, 17 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सड़क पर जनता का ‘इंसाफ’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मासूम से घिनौनी हरकत के बाद लोगों में इस कदर गुस्सा था कि वे उसे बेहोश होने तक पीटते रहे। लोगों ने थाना नाई की मंडी का घेराव किया। एमजी रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। इससे कई वाहन फंस गए। लोगों की मांग थी कि आरोपी के गांव में जाकर पुलिस जांच करे। महिलाओं का कहना था कि मासूम से दरिंदगी करने वाले को बख्शा नहीं जाना चाहिए। तकरीबन 15 मिनट तक जाम लगा रहा। सीओ कोतवाली ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन



शंकर ने दबोचा आरोपी
फतेहपुरी सीकरी का रहने वाला शंकर रिक्शा चालक है। उसने आरोपी को एमजी रोड पर भागता देखा तो उसके पीछे दौड़ लगा दी। उसे पकड़कर दबोच लिया और जमकर पीटा।

मोहल्ले मेें पहली घटना
नाई की मंडी के मोहल्ले में बच्ची के साथ इस तरह की यह पहली घटना है। जिसने सुना वह घटनास्थल पर दौड़ पड़ा। महिलाएं बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थी। उनका कहना था कि घर के दरवाजे से बच्ची को युवक उठा ले गया। बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। 

पहले भी मासूमों के साथ हो चुकी हैं घटनाएं 
- 21 फरवरी 2014 : न्यू आगरा क्षेत्र में शादी समारोह से पांच साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म। आरोपी नहीं पकड़ा गया। 
- 02 मई 2012 : न्यू आगरा क्षेत्र में ही छह वर्षीय बालिका को अगवा कर दुष्कर्म। यमुना किनारे घायल मिली। अस्पताल में मौत। 
- 01 फरवरी 2013 : बरहन थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने खाली मकान में ले जाकर बलात्कार किया। बच्ची की मौत। 
- 02 मई 2012 : ईदगाह बस स्टैंड स्थित एक ढाबे पर मां-बाप के पास से युवक दो साल की मासूम को ले गया। टायलेट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- 2011 : घर के पास से बालिका को अगवा किया। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर जमकर पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें