फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आज पढ़ेगी संवेदनशीलता का पाठ 

Sat, 13 Aug 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप मामले में हाईकोर्ट में पुलिस की किरकिरी हो जाने के बाद डीजीपी जावीद अहमद हरकत में आए हैं। महिला अपराध पर पुलिस का रवैया बदलने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में सभी रेंज पर पुलिस को संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाने के लिए लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक भेजे जा रहे हैं। शनिवार को शहर के सूरसदन प्रेक्षागृह में रेंज के चारों जिलों की सेमिनार होगी। इसमें एडीजी विजिलेंस ब्रजभूषण शर्मा पुलिस की क्लास लेंगे।
विज्ञापन

रेंज के आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फीरोजाबाद से अफसरों के अलावा सभी थानों से एक -एक दरोगा, दो-दो सिपाहियों को बुलाया है। सभी जनपदों से महिला पुलिस भी सेमिनार में शामिल रहेंगी। इसमें पुलिस को बताया जाएगा कि महिला अपराध के मामले संवेदनशीलता से लिए जाएं। सबसे ज्यादा जोर इस पर दिया जाएगा कि रेप के मामलों में पीड़ित महिला का मजिस्ट्रेटी बयान कराने में देरी न की जाए। यह मामला सामने आते ही तुरंत बयान कराया जाना है। इसी तरह मेडिकल परीक्षण में भी देरी नहीं की जानी है। सेमिनार में महिला अपराध पर काम कर रहे कई लोग भी बुलाए गए हैं। उनसे भी सुझाव लिया जाएगा कि महिला अपराध रोकने और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें