फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः सराफ हत्याकांड का खुलासा, परिजनों ने बताया फर्जी

Sat, 17 Jun 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के भोगांव में बीती आठ जून की रात को हुई सराफ की हत्या और लाखों की लूट के मामले का मैनपुरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शमिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो फरार बताए जा रहे हैं। लूट का माल भी बरामद होने ही बात कही जा रही है लेकिन मृत सराफ के परिवारीजनों ने पुलिस के खुलासे को फर्जी बताते हुए कहा कि यह माल हमारा नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि मैनपुरी में कस्बा भोगांव के सिंधी मोहल्ला निवासी सराफ राजेश वर्मा की बीती आठ जून की रात को उस समय हत्या कर दी गई, जब वे कस्बा में अपनी दुकान बंद कर पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। भोगांव के पीपल मंडी स्थित छोटा बाजार इलाके में उनकी शंकर ज्वैलर्स नाम से दुकान है। 

घटना के दौरान कस्बा की लाइट चली गई थी तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने सराफ के घर से पचास कदम पहले ही वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद बदमाश राजेश वर्मा के पास से लाखों के जेवरात और कैश भी लूट कर ले गए। प्रदेश सराफों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच हुई इस घटना के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। अगले दिन कस्बा के बाजार भी बंद रहे। 
विज्ञापन


शनिवार 17 मई को मैनपुरी पुलिस ने तीन आरोपी छोटे, लालू और रामकुमार का गिरफ्तार करते हुए घटना के खुलासे का दावा किया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी रामकुमार खुद सराफा कारोबारी है। उसकी मैनपुरी में देव ज्वेलर्स नाम से दुकान है। उसी ने लूटे गए माल को ठिकाने लगाया। वहीं मामले में दो आरोपी सोनू और हरिओम फरार बताए जा रहे हैं। 

पुलिस ने सराफ से लूटे गए माल में से 110 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी के आभूषण, 35210 रुपये नगदी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद होने की बात कही। पकड़े गए आरोपियों से 315 बोर का एक तमंचा और तीन कारतूस भी मिले हैं। इधर सराफ राजेश वर्मा के परिवारीजनों ने घटना के खुलासे को फर्जी बताते हुए कहा है कि यह बरामद माल हमारा नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें