फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को गागा के गिरफ्तारी वारंट मिले

Tue, 26 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरोपी का पासपोर्ट निलंबित कराने की रिपोर्ट भेजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरतपुर हाउस गोलीकांड में कछुआ चाल से चल रही पुलिस की जांच देर से ही सही लेकिन थोड़ा आगे बढ़ी है। राजकुमार लालवानी की हत्या मामले में नामजद आरोपी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा के गिरफ्तारी वारंट के लिए दी गई अर्जी पर पुलिस को यह वारंट मिल गए हैं। इसके अलावा उसका पासपोर्ट निलंबित कराने के लिए गाजियाबाद स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को रिपोर्ट भी भेज दी गई  है। 
विज्ञापन

इस कार्रवाई की दो वजह मानी जा रही हैं। एक को सिंधी समाज ने पुलिस को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। पुलिस पर गागा पर मेहरबानी के आरोप लग रहे थे। दूसरा, अधिकारियों ने पुलिस को कसा। एफआईआर को एक महीना से अधिक हो जाने पर भी पुलिस ने वारंट के लिए अर्जी तक नहीं दी थी। अब अगर गागा नहीं मिलता है तो पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के प्रयास कर सकती है।
उसके पासपोर्ट के बारे में एक महीना पहले गाजियाबाद के पासपोर्ट आफिस से जानकारी मांगी गई थी। यह नहीं मिल पाई। इसके बाद अब पासपोर्ट निलंबन की संस्तुति भेजी गई है। बता दें, इस मामले में दूसरा आरोपी सराफ संजीव रस्तोगी है। उसे दो गोली लगी थी। उसका दिल्ली में उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने 15 दिन पहले बताया था कि वह जुलाई के अंत तक ठीक हो सकता है। पुलिस इसका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

- ... तो दिल्ली में छिपा है गागा
आगरा। पुलिस के पास यह जानकारी पहले ही आ चुकी है कि गागा मोबाइल फोन पर डिब्बा कारोबार चला रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसकी लोकेशन दिल्ली की मिल रही है। इसकी जानकारी उसके करीबी लोगों से मिली है। हालांकि सटीक लोकेशन मालूम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-चौथ वसूली के केस में ढिलाई  
आगरा। पुलिस ने जैसे तैसे हत्या के केस में गागा के वारंट कोर्ट से हासिल कर लिए हैं। लेकिन चौथ वसूली के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसमें गागा और संजीव के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी आरोपी हैं। इनमें से किसी से अभी तक पूछताछ तक नहीं की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें