फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दुल्हन का फोटो  लेकर रुद्रपुर गई पुलिस

Thu, 26 May 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
शादी कराने वाले मथुरा के बिचौलियो की तलाश में दबिश - फोटो : file photo
विज्ञापन
आवास विकास के सेक्टर चार में सोमवार रात साफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह की सुहाग सेज पर हत्या करने के बाद लाखों के जेवरात लेकर फरार हुई उनकी दुल्हन तारा की तलाश में जगदीशपुरा थाना की पुलिस रुद्रपुर रवाना हो गई है। उसका पूरा पता पुलिस के पास नहीं है। सिर्फ इतनी जानकारी है कि वह रुद्रपुर की है। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस उसका फोटो भी साथ ले गई है। इसके अलावा निर्मल से उसकी शादी कराने वाले मथुरा के बिचौलिए की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

32 वर्षीय तारा पर निर्मल सिंह को सुहाग सेज पर दूध में जहर देकर मारने का आरोप है। उसने उनकी पहली पत्नी दीप्ति के बेटे भारत को दूध में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था। फिर निर्मल की जान ली। माना जा रहा है कि वारदात में पूरा गिरोह शामिल है। साजिश के तहत उसके साथी पहले ही निर्मल सिंह के घर के आसपास गाड़ी लेकर पहुंच गए होंगे। रात में उसका अनजान रास्तों से जाना आसान नहीं था। पुलिस रुद्रपुर के पुलिस अधिकारियों को उसका फोटो दिखाएगी। वहां थानों को फोटो भेजा जाएगा। वहां इस तरह के केस पहले भी सामने आए हैं। ऐसी महिला अपराधियों के बारे में भी जानकारी की जाएगी, जो इस तरह की वारदात करती हैं। बता दें, पहली पत्नी दीप्ति से तलाक हो जाने केबाद निर्मल सिंह ने बिचौलियों के माध्यम से देहरादून में तारा से दूसरी शादी की थी।
उधर, निर्मल सिंह के शव के पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जहर से मौत के मामले विसरा परीक्षण से ही खुल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें