फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में हेड कांस्टेबल ने लूट ली अपनी शादीशुदा बेटी की आबरू

Tue, 27 Jun 2017 04:39 PM IST
टीम डिजिटल मांट (मथुरा)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानवता को शर्मसार करने वाली और रिश्तों का खून करती इससे खतरनाक दास्ता नहीं है। यमुना एक्सप्रेसवे की मांट चौकी पर एक हेड कांस्टेबल ने अपनी ही बेटी की आबरू लूट ली। हेड कांस्टेबल की शादीशुदा बेटी अपने पिता के साथ चौकी में रूकी थी। आरोपी ने रात भर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। वह पुलिस हिरासत में है।  
विज्ञापन


बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे की टोल चौकी पर आरोपी एचसीपी तैनात था। सोमवार रात को उसकी बेटी चंडीगढ़ से आगरा दवा लेने आई थी। वह चंडीगढ़ में अपने पति के साथ रहती है। उसके दो संतान भी हैं। 

पीड़िता का कहना है कि रात में जब वह एक्सप्रेसवे पर मांट में टोल चौकी पर तैनात अपने पिता से मिलने गई तो पिता ने उससे रात में चौकी पर ही रूक जाने को कहा। इस पर वह अपने पिता की बैरक में रूक गई। आरोप है कि चौकी में रात भर उसका हेड कांस्टेबल पिता उससे दुष्कर्म करता रहा।जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने चौकी से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में मौके पर पहुंचे अपने पति की मदद से उसने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी मथुरा के आदेश के बाद दरोगा के खिलाफ थाना मांट में दुराचार मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने आरोपी को सस्पेंड भी कर दिया है। सीओ मांट संजय कुमार सागर ने बताया की दरोगा की लड़की दवा लेने के लिए आगरा आयी थी और चौकी पर रात में रुक गई। यहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। 
Trending Videos

आठ साल की उम्र में भी कर चुका गंदी हरकत

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले हेडकांस्टेबल ने उसके साथ ये हरकत पहली बार नहीं की है। पीड़िता ने पुलिस के सामने आपबीती बताते हुए कहा कि वह जब आठ-नौ साल की थी तब भी उसके बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था लेकिन तब वह अपनी बात किसी से कह नहीं पाई। सोमवार रात को जब दोबारा उसने अपने पिता का वहशी रूप देखा तो उसे पुरानी सारी बातें याद आ गईं।   

पीड़िता की शिकायत पर मथुरा पुलिस ने आरोपी हेडकांस्टेबल के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित‌ा को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं पुलिस के सामने आरोपी ने कहा कि रात में उसने अपनी बेटी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं की बल्कि उसकी बेटी ने उसके खिलाफ साजिश रची है। आरोपी का कहना है कि उसकी बेटी को मालूम था कि वह दो दिन बाद रिटायर होने वाला है। ऐसे में उसे फंसाया गया है। 

मदद के लिए पति को किया फोन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे की मांट चौकी पर अपने पिता की हवस की शिकार बनी विवाहिता ने मदद के लिए अपने पति को फोन किया। उसका पति चंडीगढ़ में था। पत्नी के मुंह से सारी बातें सुनकर पति के भी होश उड़ गए। वह फौरन चंड़ीगढ़ से मथुरा के लिए चल दिया। सुबह तक पीड़िता चौकी में ही कैद रही। 

सुबह अचानक उसे मौका मिला और तो वह चौकी से भाग निकली। पीड़िता ने चौकी के पास ही बंद पड़े ढाबे में छुपकर खुद को बचाया। उसके चौकी से भागने की खबर जैसे ही उसके पिता को लगी तो पकड़ने के लिए पीछे-पीछे भागने लगा। 

हालांकि काफी दूर भागने के बाद भी वह उसे पकड़ नहीं पाया।  पीड़िता ने चौकी से दूर एक बंद कैंटीन में खुद को छिपा लिया। तब तक उसका पति भी वहां पहुंच गया। पहले तो आरोपी की पीड़िता और उसके पति ने पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों ने पिता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

रिटायरमेंट के दो दिन पहले हुआ सस्पेंड

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे की मांट चौकी पर तैनात हेडकांस्टेबल पर अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप रिटायरमेंट से दो दिन पहले लगा है। पुलिस रिकार्ड से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हेडकांस्टेबल एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। 

वर्तमान में वह मथुरा में थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बनी मांट चौकी पर तैनात था। क्षेत्राधिकारी मांट संजय कुमार सागर ने बताया कि आरोपी हेडकांस्टेबल दो दिन बाद रिटायर होने वाला था। एसएसपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। वहीं उसे सस्पेंड भी कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें