फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर भागे 7 गोकश गिरफ्तार, उनके पास से मिले ये हथियार

Mon, 22 Jan 2018 11:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के गांव बिलौनी के जंगल में पुलिस और ग्रामीणों पर फायरिंग कर भागे सात गोकशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उनके पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 

सीओ डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात बिलौनी के जंगल में ट्रकों में गोवंश ले जा रहे गोकशों को ग्रामीणों ने घेर लिया था। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने दो गाड़ियों में भरे 45 गोवंश को मुक्त कराया। बदमाश ग्रामीणों और पुलिस पर फायरिंग कर भाग गए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार रात को सात आरोपी राजविंदर सिंह (निवासी गोबरे कपूरथला, पंजाब), मो. रहीश, मो. जैकी, सकलेन (निवासी मंसूरपुरा थाना आसमौली जिला संभल), शादाब (निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर), सुलेमान (निवासी फलावदा जिला मेरठ), अकरम (निवासी सहसपुर अलीनगर थाना डिडौली अमरोहा) को बिलौनी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

उनके पास से दो तमंचे और पांच छुरी बरामद हुईं। मोहम्मद रहीश उर्फ कलुआ सरगना है। मुरादाबाद और अमरोहा में उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। आगरा में गैंग कई वारदात कर चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें