फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह में कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या

Sun, 19 Mar 2017 01:07 AM IST
बाह में कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या
विज्ञापन
बाह में कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव झाडे़ की गढ़ी में शुक्रवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह चारपाई पर खून से लथपथ महिला का शव पड़ा मिला। पास में ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी मिली। महिला का पति समेत परिवारीजन फरार हो गए। शादी के 20 साल से कोई संतान न होने पर हत्या करना बताया गया है। युवक दूसरी शादी रचाना चाहता था। एसपी पूर्वी रमेश चंद्र गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। 
विज्ञापन

बाह के गांव झाडे़ की गढ़ी निवासी मलखान सिंह की शादी 20 साल पहले पिनाहट की बसंती देवी के साथ हुई थी। बसंती के पिता जगदीश ने बताया कि शादी के बाद से कोई संतान नहीं होने के कारण मलखान सिंह दूसरी शादी करना चाहता था। उसे शक था कि बसंती शादी में रोड़ा अटका सकती है। शुक्रवार की शाम को ही दोनों ससुराल पिनाहट से लौटे थे। शनिवार की सुबह उनके घर का दरवाजा खुला देख आसपास के लोग अंदर गए तो चारपाई पर बसंती देवी (38) का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मुंह बुरी तरह क्षतविक्षत था। सिर, मुंह और माथे पर कुल्हाड़ी से किए किए प्रहार के निशान थे। पास में ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हत्या में प्रयुक्त कुुल्हाड़ी को बरामद कर लिया। मृतका के भाई ग्याप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने पति मलखान सिंह, जेठ हीरा सिंह, सुजान सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
--------
झोलाछाप है आरोपी मलखान सिंह
बाह। मलखान सिंह झोलाछाप है। आसपास के गांव के लोग बीमार होने पर उसके पास इलाज कराने जाते हैं। मृतका बसंती के चाचा दाताराम, पिता जगदीश ने बताया कि मरीजों के इलाज के बहाने ही शुक्रवार को ससुराल से लौटकर आया था। पड़ोसियों का कहना है कि मलखान सिंह पर छह साल से कुछ ऊपरी चक्कर है। संतान न होने और दूसरी शादी रचाने की धुन में ही उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। रात में ही बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें