फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम में पाकिस्तानी अपराधी भी

Sun, 13 Mar 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
साइबर क्राइम में चीन, मलेशिया और हंगरी के हैकर्स के बाद अब पाकिस्तानी अपराधी भी फ्रॉड रहे हैं। इसका शिकार बना है ताजगंज का युवक अर्जुन। अर्जुन के मोबाइल पर काल करके एक करोड़ की लाटरी निकलने का झांसा देकर ईमेल आईडी पर उसकी फोटो मंगा ली गई। छात्र ने एक साइबर कैफे संचालक की आईडी से मेल किया तो उसके पास लाटरी निकलने का प्रमाण पत्र भेज दिया। इसके बाद बैंक एकाउंट नंबर देकर उससे तकरीबन 5.90 लाख रुपये कई किस्त मेें जमा करा लिए।
विज्ञापन


अर्जुन के पास एक जनवरी को कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए उससे लकी ड्रा निकलने की बात कही। युवक को बताया कि उसकी एक करोड़ की लाटरी लगी है। इसके लिए उसे अपनी फोटो, बैंक एकाउंट और पते की जानकारी ई-मेल से देनी होगी। युवक ने क्षेत्र के ही एक साइबर कैफे संचालक की ई-मेल आईडी से यह जानकारी भेज दी। कुछ देर बाद उसी मेल से लॉटरी का प्रमाण पत्र भी उसके पास आ गया। साइबर क्रिमिनल ने कॉल करके उससे कहा कि एक करोड़ रुपये उसके खाते में जमा कर दिए जाएंगे, लेकिन उस पर टैक्स लगेगा।

इस कारण उसे कुछ रकम जमा करनी होगी। युवक को बैंक का एकाउंट नंबर भी दे दिया। युवक ने किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर कई किस्तों में 5.90 लाख रुपये जमा कर दिए। मगर, उसके खाते में एक करोड़ नहीं आए। इस पर उसे शक हो गया। उसने फोन किया तो वह स्विच आफ हो गया। उसने एसएसपी से शिकायत की। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है। पुलिस ने साइबर कैफे संचालक से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस ईमेल आईडी से प्रमाण पत्र भेजा गया वह पाकिस्तान से आया था। वहीं जिन खातों में रकम जमा की गई वह भारत की बैंकों के हैं। जिन खातों में रकम जमा हुई उनके खाताधारकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी साइबर क्रिमिनल ने भारत में अपने किसी दोस्त की मदद से यह ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें