फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन मंगाया टीवी निकला खराब

Mon, 26 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
न्यायिक अधिकारी ने थाना हरीपर्वत में दर्ज कराया मुकदमा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एक न्यायिक अधिकारी द्वारा आनलाइन आर्डर करके मंगाया गया टीवी खराब निकला। जब अधिकारी ने इसकी शिकायत कंपनी से की तो टीवी वापस मंगा लिया। 11 महीने बाद पुराना टीवी भेज दिया। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में न्यायिक अधिकारी ने थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी ने 19 अक्तूबर 2015 को टीवी एक वेबसाइट पर आनलाइन आर्डर किया था, जिसकी कीमत तकरीबन 24,999 रुपये थी। इसमें शिपिंग चार्ज भी लगाया गया। कंपनी ने खाते से आनलाइन पेमेंट लिया। मगर, टीवी में तकनीकी खराबी होने कारण कंपनी से शिकायत की। इस पर कंपनी ने टीवी सेट वापस मंगा लिया गया। आठ अक्तूबर को कंपनी ने टीवी सेट भेज दिया। एक पैकेट में टीवी भेजा। जब उसे खोला गया तो उसमें नए की जगह, पुराने माडल का टीवी रखा मिला। इसकी शिकायत कंपनी के टोल फ्री नंबर पर की गई। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर न्यायिक अधिकारी ने कंपनी मालिक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें