फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के दखल के बाद सास और रशियन बहू में सुलह

Mon, 11 Jul 2016 01:51 AM IST
सुषमा स्वराज के दखल के बाद सास और रशियन बहू में सुलह
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के दखल के बाद सास और रशियन बहू में सुलह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 न्यू आगरा की इंद्रपुरी कालोनी में रशियन मूल की ओल्गा एफिमेकोवा धरना प्रकरण में सुषमा के एक ट्वीट से हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने सास-बहू में सुलह करा दी। 
विज्ञापन

शनिवार से ससुराल की चौखट पर सास निर्मला चंदेल के खिलाफ धरने पर बैठी बहू की मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ट्वीट कर उसकी मदद के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘अखिलेश जी, प्लीज हेल्प दिस लेडी।’ सीएम ने भी इसे गंभीरता से लिया है। 
इत्तफाक से रविवार को ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक कार्यक्रम में आगरा आए हुए थे। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने हेलीपेड से उतरते ही अफसरों को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके थोड़ी देर बाद एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह ने थाना न्यू आगरा पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन

उधर, न्यू आगरा थाना पुलिस ने ओल्गा से तहरीर लेकर आनन-फानन में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ओल्गा दोपहर एक बजे थाना पर पहुंची थी। उसने अपनी सास निर्मला चंदेल, ममिया ससुर राजेंद्र, ननद सौम्या और मुंह बोली ननद सपना मेहरोत्रा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गालीगलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद कोठी पहुंची पुलिस ने वहां रह रहे किराएदार से कमरा खाली करवा दिया गया। यहां ओल्गा, उसके पति और बच्ची को शिफ्ट कर दिया। 
देर रात पुलिस ने सास-बहू की बात सुनी। इसके बाद आपसी सहमती पर वह साथ रहने को राजी हो गईं। पुलिस ने बताया कि सास-बहू में समझौता हो गया है। ओल्गा अपनी सास से गले भी मिली। 
बता दें, ओल्गा ने धरना शनिवार को शुरू किया था। उसके साथ बेटी दासा और पति विक्रांत चंदेल घर के बाहर बैठे थे। उसका आरोप था कि सास निर्मला चंदेल दहेज की मांग के लिए घर से निकाल दिया है। उधर, उनकी सास निर्मला का आरोप था कि ओल्गा इसी तरह पहले भी दबाव बनाकर 11 लाख रुपये ले चुकी है। 
विज्ञापन

गोवा में है पति की फैक्ट्री
ओल्गा के पति विक्रांत की गोवा में फैक्ट्री है। पहले ओल्गा के साथ गोवा ही रहते थे। फैक्ट्री में घाटा हो जाने के बाद इंद्रपुरी पैतृक आवास में आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें