फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी में अधिक रंग, तेल रिफाइंड भी ठीक नहीं

Sun, 16 Oct 2016 12:45 AM IST
टॉफी में अधिक रंग, तेल रिफाइंड भी ठीक नहीं
विज्ञापन
टॉफी में अधिक रंग, तेल रिफाइंड भी ठीक नहीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हर बच्चे की पसंद टॉफी अब खाने लायक नहीं रही। खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अधिक रंग मिलाने की आशंका पर इसके सैंपल जुटाए हैं। इसके अलावा सरसों का तेल, रिफाइंड की 20 कनस्तर जब्त कर इनके भी सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम ने पीपलमंडी स्थित अजय एंड कंपनी पर छापा मारा। यहां पॉपकिंग टॉफी का रैपर खोलकर देखा तो अधिक रंगीन थी। जबकि बाजार में प्रति टॉफी एक रुपये की बेची जा रही है। इसकी जांच के लिए सैंपल लिए। यहां से टीम दरेसी नंबर दो स्थित पम्मी आयल (बजरंग उद्योग) के यहां पहुंची सोयाबीन रिफाइंड और सरसों के तेल बताए जाने वाले 20 कनस्तर को सील कर दिया। जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि टाफी में अधिक रंग मिलाए जाने की संभावना है। पम्मी आयल पर तेल वितरण का लाइसेंस भी नहीं था। सैंपल लेकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुंजन, पूनम, रामविहारी, जगदीश रहे।

खंदौली में नकली गुलाबजल बनाते पकड़ा
खंदौली।गांव नगला मट्टू में शनिवार की शाम डाबर कंपनी की विजीलेंस टीम के साथ खंदौली पुलिस ने छापा मारकर नकली गुलाबजल बनाते पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।डाबर इंडिया कंपनी लिमिटेड की विजीलेंस टीम के चीफ आफिसर गौरव तिवारी के साथ शनिवार शाम को खंदौली पुलिस ने नगला मट्टू में यमुना एक्सप्रेसवे के पास मुकेश पुत्र कन्हीराम की परचून की दुकान पर छापा मारा। वहां कंपनी के नाम से नकली गुलाबजल की 30 एमएल की 1531 भरी हुई शीशी, 1200 बिना भरी शीशी, 450 स्टीकर, बरामद किये गये। पुलिस ने दुकान स्वामी मुकेश को हिरासत में ले लिया है। कंपनी के चीफ गौरव तिवारी ने बताया कि खंदौली क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली गुलाबजल की पैकिंग की शिकायत मिली थी। थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि कंपनी की विजीलेंस टीम के साथ छापा मारकर माल बरामद और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें