फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, चाकूबाजी

Sun, 16 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां थाने के श्री शिवा नेशनल इंटर कालेज हासीपुर गेट पर शनिवार की सुबह दस बजे छात्रों के दो गुटों में सीट पर बैठने के लिए मारपीट हो गई। चाकू भी चलाए गए। इसमें इंटरमीडिएट का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। विद्यालय के गेट पर हुए चाकूबाजी से विद्यालय में हड़कंप मच गया। कछवां पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में ले लिया । घायल छात्र को वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
खैरा गांव निवासी मदन पांडेय का पुत्र रामबालक श्री शिवा नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर में इंटर का छात्र है। इसी कॉलेज में सेमरा खैरा गांव के रघुनाई का पुत्र हनुमान भी कक्षा 12 में पढ़ता है। 
विज्ञापन
 
छात्रों के अनुसार कई माह पूर्व हुई छमाही परीक्षा के दौरान रामबालक व हनुमान के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में मारपीट भी हुई थी। तब से दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। शनिवार की सुबह दस बजे दोनों गुट जैसे ही गेट पर पहुंचे कि उनके बीच नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते ही मारपीट शुरू हो गई। इससे गेट पर अफरातफरी मच गई। इसी दौरान एक छात्र ने रामबालक को चाकू मार दिया। चाकू उसके बांह के नीचे लगा।
विज्ञापन
  रामबालक जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। इसके बाद भी मारपीट बंद नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हनुमान और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बगहा निवासी शालू कुमार हिरासत में ले लिया।  रामबालक को एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देेख चिकित्सक ने उसे वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल रेफर कर दिया। इस कॉलेज में आए दिन छात्रों के बीच मारपीट होती रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें