फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

Sat, 01 Oct 2016 01:15 AM IST
जमीन के विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
जमीन के विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जगनेर के गांव नगला रूंध में गुरुवार रात जमीन के विवाद के चलते खेत पर सो रहे एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

 नगला रूंध निवासी मृतक के भाई रामकुमार ने थाने में दी तहरीर के अनुसार उनका भाई पवन सिंह (32) पुत्र रामेश्वर बाजरे की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। वह वहां खड़े नीम के पेड़ पर बने मचान पर सो गया। रात लगभग दो बजे उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि दुश्मनों ने उसे घेर लिया है। इसकी जानकारी पत्नी ने घरवालों को दी। तब भाई रामकुमार भागकर खेत पर पहुंचा तो उसने गांव के मुरारी, माताप्रसाद, प्रमोद, विनोद कुमार, रामरतन, अरुणेश, सुनील, सत्यप्रकाश, विजय और हिमांशु को घटना स्थल से भागते देखा। पवन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। सुबह घटना की सूचना पर सीओ खेरागढ़ अनुराग सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में एसपीआर बबिता साहू और एसडीएम श्यामलता आनंद भी पहुंच गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
---------
33 साल पुराना है जमीन का विवाद
जगनेर। परिवारीजनों ने बताया कि लगभग 33 साल पुराना जमीन का विवाद है। इसमें पीड़ित पक्ष न्यायालय से जमीन पर लगा स्टे हटवा आए थे लेकिन इसके बाद भी आरोपी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। इस बारे में कई बार उन्होंने थाना पुलिस और एसएसपी तक तक कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें