आगरा के शाहगंज की पॉश कॉलोनी पांडव नगर में कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितु (38) और दो बेटियों कायरा (3) और सचिका (6) की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों की लाशें घर के बाथरूम में मिली थीं।
मृतका रितु के भाई डॉ. अनुज छाबड़ा ने तहरीर देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हादसा हुआ है। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।
पांडव नगर निवासी रोहित धूपड़ का साड़ी का शोरूम है। घटना 24 फरवरी की है। रोहित की पत्नी रितु (38) और दो बेटियां कायरा (3) और सचिका बाथरूम में मृत मिली थीं। उनकी मौत की वजह दम घुटना मानी जा रही थी।