फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी का साथी कुख्यात अपराधी जीवा घायल, जिला जेल में हुई यह घटना

Thu, 31 Jan 2019 10:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी जीवा, माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी
विज्ञापन
मैनपुरी की जिला जेल में बंद पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी और मुन्ना बजरंगी का साथी जीवा घायल हो गया है। उसका पैर टूट गया है। वो भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री की हत्या के मामले में बंद है। 
विज्ञापन


बुधवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां टूटे हुए पैर पर प्लास्टर चढ़वाने के बाद जेल ले जाया गया। जीवा को चोट कैसे लगी, इस पर जेल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।  

कुख्यात अपराधी रहे प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी का बेहद खास संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा जिला कारागार मैनपुरी में वर्ष 2015 से बंद है। उस पर विधायक कृष्णानंद राय व पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले सीबीआई कोर्ट दिल्ली में चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में नहीं है हाई सिक्योरिटी बैरक

वहीं कुछ माह पूर्व बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि जिला कारागार में कोई हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं है। इस वजह से एक अलग बैरक में जीवा को रखा जाता है। उस पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगे हुए हैं। 

बुधवार को जीवा को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच घायल हालत में जिला अस्पताल में लाया गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कड़ी निगरानी के बीच प्लास्टर कराने के बाद पुलिस जीवा को वापस जेल ले गई। 

वहीं जीवा घायल कैसे हुआ, कहीं जेल में उस पर हमला तो नहीं हुआ, इन सवालों के जवाब देने स जेल प्रशासन कतरा रहा है। जेलर और अधीक्षक चुप्पी साधे हुए हैं। प्लास्टर के बाद जीवा को वापस जिला जेल ले जाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें