फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अब प्रयोगशाला में सुलझेगी मां-बेटियों की मौत की गुत्थी, विसरा सुरक्षित रखा गया

Mon, 25 Feb 2019 07:39 PM IST
मुकेश कुमार राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
विज्ञापन

आगरा के शाहगंज की पॉश कालोनी पांडव नगर में कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितू (38) और दो बेटियों कायरा (3) और सचिका (6) के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह छह बजे किया गया। इनमें मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


तीनों का विसरा संरक्षित रखा गया है। अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा परीक्षण से मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी। घटना रविवार को हुई थी। मां और दोनों बेटियां बाथरूम में मृत अवस्था में मिली थीं। 

माना जा रहा है कि इनकी मौत की वजह गैस गीजर के चलने से बाथरूम में बनी जहरीली गैस रही। मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट को दूसरी ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे मौत की कोई और वजह मानी जा सके। माना जा रहा है कि जहरीली गैसों ने इनका दम घुट गया होगा। हालांकि अब सही वजह विसरा परीक्षण के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। न ही पुलिस ने कोई केस दर्ज किया है। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दो महीने में आएगी लैब रिपोर्ट

विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा परीक्षण में कम से कम 15 दिन लगेंगे। लेकिन प्रयोगशाला मेंविसरा के लंबित प्रकरण बहुत ज्यादा हैं। अगर पुलिस ने लिखा कि इस केस की जांच प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए तो भी रिपोर्ट आने में कम से कम दो महीने लगेंगे। 

रितू धूपड़ गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में टीचर थीं। उनका मायका करहल में हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। मां राजरानी छावड़ा और अन्य रिश्तेदार रविवार देर रात पहुंचे। घटना के बाद कारोबारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और न ही चोट का निशान है। रिपोर्ट में मौत का समय रविवार दोपहर से शाम के बीच बताया गया है। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मौत की वजह के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। सभी तरह की जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें