फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: संदिग्ध हालात में मां और दो साल के बेटे की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 07 Dec 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, पति-सास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा 
विज्ञापन
गुड़िया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में शनिवार की रात महिला और उसके दो साल के बेटे की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुलंदशहर की रहने वाली महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन


थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव लहर का पुरा निवासी गुड़िया (25) पत्नी राजकुमार और उसका दो साल बेटा रविवार की सुबह मृत मिले। मृतका के पिता पीतम सिंह निवासी महाराजपुर (बुलंदशहर) ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गुड़िया की शादी फरवरी 2017 में ग्राम लहर का पुरा निवासी राजकुमार पुत्र महेंद्र सिंह के साथ की थी। 

यह भी पढ़ें- मोबाइल ने रिश्ते में डाली दरार, पति-पत्नी साथ रहने को नहीं थे तैयार, पुलिस ने खत्म कराई रार
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मोटरसाइकिल और रुपयों के लिए गुड़िया को प्रताड़ित करते रहते थे। कई बार समझाकर मामला शांत कराया गया था। शनिवार को फोन पर ससुराल वालों ने जानकारी दी कि गुड़िया ने अपने बेटे को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया है। आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती है। यहां आने पर गुड़िया और उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। 

ससुराल के लोगों के मुताबिक कहासुनी के बाद गुस्से में आकर गुड़िया ने यह कदम उठाया है। इसकी जानकारी होने पर दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें