फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में घिरी मां से लिपट गई ढाई साल की बेटी, अस्पताल में मौत

Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
विज्ञापन
आग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को हुई एक घटना ने लोगों के दिल दहला दिए। कस्बा के एक घर में अपनी मां को जलता देख ढाई साल की बेटी भी उससे लिपट गई। नतीजा मां बेटी गंभीर रूप से झुलस गई  और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले में महिला के सुसराली जनों पर दहेज के लिए उसे जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोप लग रहे हैं। वहीं गृहक्लेश की बात भी कही जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि करहल के गांव नगला डंबर निवासी सतीश चंद्र की पुत्री कल्पना की शादी वर्ष 2014 में राजकीय कन्या इंटर कालेज के समीप रहने वाले अवधेश जाटव के साथ हुई थी। प्रेम विवाह के चलते पहले घरवालों ने विरोध भी किया लेकिन बाद में शादी हो गई। कल्पना और अवधेश के ढाई साल की बेटी किट्टो भी है। बताया गया कि सोमवार दोपहर को करीब 12 बजे कल्पना का शरीर आग की लपटों से घिरा हुआ था। मां को इस हालत में देख ढाई साल की बेटी डर कर उससे लिपट गई और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। 

चीख पुकार सुनकर घर के बाहर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी आई। इधर ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। एंबुलेंस से करीब एक बजे मां बेटी को करहल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम को चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंचे कल्पना के मायके वालों ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया हैं। हालांकि तहरीर नहीं दी है।  
विज्ञापन


वहीं पुलिस इस हत्या के प्रयास और खुदकुशी की कोशिश पर जांच कर रही है। लोगों का कहना ये भी है गृहक्लेश से तंग आकर कल्पना ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया गया है कि अवधेश बेरोजगार था इसी बात पर दोनों में अनबन होती रहती थी। जब शादी हुई थी तब भी अवधेश बेरोजगार ही था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें