फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आने से पहले पुलिस ने पकड़े इतने अपराधी, लाइन लगाकर करनी पड़ी गिनती

Mon, 25 Feb 2019 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के बाहर लाइन में खड़े अपराधी
विज्ञापन
एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की संख्या इतनी थी कि एसएसपी ऑफिस के बाहर लाइन लगाकर गिनती करनी पड़ी। 
विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नवागत एसएसपी स्वप्रिल ममगाई के निर्देश पर जिलेभर में वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दस्तक अभियान चलाया गया। इसी के तहत रविवार की रात जिलेभर में ताबड़तोड़ छापे मारे गए। 

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि इस अभियान में 73 वारंटी सहित 105 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। वहीं चुनाव से पहले हुई पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर अराजक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की घटनाओं का भी खुलासा

इस अभियान में पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का भी खुलासा किया है। इसमें उदित कुमार के साथ हुई मोबाइल लूट में हाथरस सिकन्द्राराऊ के गांव हीरानगर निवासी विनय पुत्र रामनाथ ओर पुष्पेन्द्र को मोबाइल सहित पकड़ा है जबकि जलेसर में उदयवीर पुत्र रघुवीर निवासी बलिदासपुर सकरौली से बाइक और नकदी लूट वाले भी पकड़े गए हैं। 

वारंटी और वांछितों के खिलाफ चले अभियान में जैथरा और सकीट एवं कोतवाली नगर थाने की पुलिस अव्वल रही है। इन थानों की पुलिस ने सर्वाधिक वारंटी और वांछितों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने इन थानों की पुलिस को सम्मानित करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें