जांच के बाद पुलिस ने बताया कि वर्ष 2012 से आरोपी हत्या के एक मामले में जेल बंद था। आरोपी पहले मंगोलपुरी में रहता था, लेकिन जेल जाने के बाद उसके परिवारवालों ने अपना मकान बेच दिया था। कुछ दिन पहले ही आरोपी जेल से छूटकर बाहर आया है।
वह पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने उसके घरवालों को की थी। शनिवार को भी आरोपी युवती से प्यार की इजहार कर रहा था।