फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 लाख कैश समेत लापता हुई विधायक की पुत्रवधू

Thu, 07 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा के पुत्र लक्ष्मीकांत वर्मा की पत्नी शालिनी वर्मा लापता हो गई हैं। ताजगंज के पंचवटी स्थित उनके घर से 19 लाख कैश और सोने के 20 तोले जेवरात भी नहीं मिले हैं। लक्ष्मीकांत ने शालिनी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

लक्ष्मीकांत से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि वे मंगलवार को अलीगढ़ गए थे। वहां से रात 10:30 बजे लौटे तो घर पर ताला लगा था। उन्होंने शालिनी को फोन किया, तो स्विच आफ  था। उनका माथा ठनक गया। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर किसी तरह ताला खुलवाया गया। अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। अलमारी खुली पड़ी थी। इसमें रखा 19 लाख कैश नहीं था। सोने के जेवरात का पूरा बॉक्स भी खाली था। संपर्क करने पर शालिनी के मायके वालों ने कोई जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात भर तलाश करते रहे। बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में उनके एक नौकर से पूछताछ की जाएगी। उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
मुझे कोई जानकारी नहीं - छोटे लाल
विधायक छोटेलाल वर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने फोन पर बताया कि वे एक कार्यक्रम में हैं, जो कुछ हुआ है, उनका बेटा ही बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें