फिरोजाबाद जिले के रहने वाले एक युवक का शव इटावा के थाना बलरई क्षेत्र में मिला है। सूचना मिलने के बाद परिजन इटावा पहुंच गए हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है, वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस जांच में जुट गई है।
शिकोहाबाद निवासी अतुल जैन की कस्बा में स्टेशनरी की दुकान है। वो यहां अपने भाई के साथ बैठते थे। होली को दो दिन पहले अतुल जैन अचानक गायब हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने थाना शिकोहाबाद में अतुल जैन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार शाम को परिजनों को सूचना मिली कि अतुल जैन का शव इटावा के बलरई क्षेत्र में मिला। इस पर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने शव की शनाख्त की।
परिजनों के अनुसार अतुल के शरीर चोट के निशान हैं। इससे उन्होंने ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।