फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्पिटल में कंपाउंडर ने महिला से की छेड़छाड़

Mon, 14 Sep 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक हास्पिटल में तीमारदार महिला से कंपाउंडर और उसके साथी ने छेड़छाड़ कर दी। हरीपर्वत क्षेत्र में भी एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी ममता (परिवर्तित नाम) का बेटा नजदीक के एक हास्पिटल में भर्ती था। ममता ने बताया कि शुक्रवार रात तकरीबन 12:30 वह पानी लेने के लिए कंपाउंडर सुरेश के पास गई तो उसने छेड़छाड़ की। कुछ देर में उसका साथी मनोज भी आ गया। उसने भी छेड़छाड़ की। हाथ पकड़कर खींचने लगे। शोर सुनकर उसका पति पहुंचा तो दोनों भाग निकले। चिकित्सक से शिकायत की तो उसने उल्टा चुप रहने को बोल दिया। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं हरीपर्वत क्षेत्र निवासी उमेश (परिवर्तित नाम) ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके घर में नगला धनी का युवक घुस आया। अंदर आने से पहले उसने बिजली गुल कर दी। इसके बाद बेटी को पकड़कर उससे छेड़छाड़ की। विरोध पर मुंह पकड़कर दबा दिया। किसी तरह बेटी ने शोर मचाया तो परिवारीजन कमरों से बाहर आए। आरोपी युवक ने उनकी बड़ी बेटी और पत्नी से मारपीट कर दी। चीखपुकार पर आए पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। मौके पर आई पुलिस से भी आरोपी ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नगला धनी निवासी योगेश है। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें