फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म, दो महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 19 Jan 2019 08:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
आगरा के सदर क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके मामा पर लगा है। पीड़ित परिजनों ने शनिवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन


किशोरी 17 साल की है। वो अपने नाना के घर में रह रही है। नाना का भतीजा रकाबगंज में रहता है। आरोपी मामा अक्सर घर आता था। आरोप है कि वो मौका पाकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करता था। 

आरोपी अगस्त 2018 में घर आया था। उसने किशोरी से गलत हरकत की। किशोरी के नाना ने देख लिया। इस पर उसके घर आने पर रोक लगा दी। 28 अक्तूबर 2018 को वो घर में पीछे के रास्ते से आ गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की दी धमकी

शिकायत करने पर किशोरी के भाई की हत्या की धमकी दी। किशोरी से अपने मोबाइल पर झूठे मैसेज भी करवा लिए। इनको दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इस कारण किशोरी ने परिजनों को नहीं बताया। 

एक दिन मां उससे मिलने आई थी। इस पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। मामा कई दिन से उसके साथ हरकत कर रहा था। मामले में 19 नवंबर 2018 को पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

शनिवार को एक बार फिर पीड़ित पक्ष एसएसपी आफिस पहुंचे। कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें