खून से लथपथ बच्ची को परिजन थाने ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके नाबालिग होने पर उसे किशोर न्यायालय भेजा है। वहीं पीड़ित बच्ची का आगरा के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके नाबालिग होने पर उसे किशोर न्यायालय भेजा गया है। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।