फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकतरफा प्यार में युवक ने मारी थी किशोरी, पुलिस जांच गुमराह करने को छोड़ा था पर्चा

Mon, 05 Oct 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

पुलिस ने हत्यारोपी युवक को किया गिरफ्तार, दस दिन पहले दुपट्टे से गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
कासगंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नगला मोती में दस दिन पहले एक किशोरी की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव खेत में पड़ा मिला था। इस वारदात को एक तरफा प्रेम के चलते एक युवक ने अंजाम दिया। पुलिस टीम ने रविवार को मामले का खुलासा कर दिया है और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि 25 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे किशोरी शौच के लिए खेतों में गई थी। तभी यशपाल पुत्र केशवदेव ने उसे घेर लिया था। युवक की हरकत का किशोरी ने विरोध किया और घर जाकर उसकी शिकायत करने की बात कही। इससे बौखलाए युवक ने किशोरी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें- Hathras Case: जयंत चौधरी का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- हाथरस की घटना ने देश को झकझोरा
विज्ञापन


हत्याकांड के खुलासे के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीम जुटी हुई थीं। पूरी विवेचना के बाद साक्ष्य मिलने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि वह किशोरी से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन किशोरी उस पर ध्यान नहीं देती थी।
विज्ञापन

किशोरी ने आरोपी को बुरा-भला कहकर फटकार दिया। इससे बौखलाकर यशपाल ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक पर्चे पर यह लिखकर छोड़ दिया कि तुमने कभी मुझे देखा ही नहीं। पूछताछ में पुलिस को उसने इस बारे में भी बताया है। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

लोधी समाज ने जताया था आक्रोश
लोधी समाज के लोगों ने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की थी। घटना का खुलासा न होने से समाज के लोगों में आक्रोश था। लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर एसपी से कार्रवाई की मांग की थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें