फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, दो दिन बाद इस हालत में बरामद हुई लाश

Mon, 05 Oct 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

चचेरे भाई अखिलेश पुत्र गिरंद सिंह का आरोप है कि वीरेश कुमार शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था। वहीं शराब के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक वीरेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव केसरपुर में पत्नी ने शराबी पति की भाई के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को मकान के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया गया। दो दिन से व्यक्ति के गायब होने पर परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान खेत से रविवार की शाम को शव बरामद किया है। 
विज्ञापन


गांव केसरपुर निवासी वीरेश कुमार (52) पुत्र घनश्याम सिंह की पीट-पीटकर शुक्रवार की रात पत्नी मामता देवी ने अपने भाई गिरीशचंद्र के साथ हत्या कर दी। चचेरे भाई अखिलेश पुत्र गिरंद सिंह का आरोप है कि वीरेश कुमार शराब पीने का आदी था।

ये भी पढ़ें- तुमने मुझे कभी देखा ही नहीं...पर्चे छोड़कर किया था पुलिस को गुमराह, इस कारण की थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन


शराब के नशे में पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था। वहीं शराब के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने हत्या की साजिश रची और षड्यंत्र में भाई गिरीश चंद्र पुत्र रामदास निवासी नगला लौहारी थाना मेरापुर जिला फर्रूखाबाद को शामिल कर लिया। 
विज्ञापन

दो दिनों से गायब वीरेश के बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को शक के आधार पर सूचना दी गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर रविवार की दोपहर सख्ती से पूछताछ की तो भी उसने कुछ नहीं बताया।


इसके बाद पुलिस की ओर से मकान के पीछे खेत में खड़े बाजरे की फसल में तलाशी ली गई तो एक जगह पर ताजी मिट्टी खुदी हुई पाई गई। वहां से शाम करीब तीन बजे मिट्टी हटाई गई तब शव बरामद हुआ। परिजनों की ओर से ममता देवी और साले गिरीश चंद्र के खिलाफ तहरीर दी गई है।

शराबी पति बच्चों और पत्नी की पिटाई करता था। शुक्रवार की रात भी पत्नी की पिटाई की गई थी, साला मौजूद था। तभी पत्नी ममता और साला गिरीशचंद्र ने वीरेश की पिटाई कर दी, इससे उसकी मौत हो गई। शव को दोनों ने मिलकर खेत में गड्ढा खोद कर छिपा दिया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें