फिरोजाबाद के टूंडला में नशे में धुत एक युवक ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया। युवक ने आठ साल की चचेरी बहन से दरिंदगी की। परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया गया है कि फिरोजाबाद में थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम अपने घर में सो रही थी। इसी बीच मासूम के ताऊ का 30 वर्षीय बेटा उसके घर पहुंचा और उसे जगाकर बहाने से खेतों में लेकर हवस का शिकार बनाने लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गया।
किसी तरह मासूम घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई तो परिवार के होश उड़ गए। मामला परिवार का होने से शोर मचाने की बजाय परिवार युवक की तलाश करता रहा, लेकिन वो नहीं मिला।
गुरुवार सुबह परिवार ने मंथन के बाद थाना पचोखरा पहुंच कर युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मासूम को मेडिकल जांच के लिए फिरोजाबाद भेजा है। एसओ प्रवेश कुमार ने कहा नशे में धुत्त परिवार के युवक ने मासूम से दुष्कर्म किया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।