फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: पानी गंदा करने पर महिला ने पीटा तो नाबालिग ने उसकी बेटी को मार डाला

Tue, 15 Oct 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में 11 वर्षीय लड़की की हत्या करने वाला 15 साल का किशोर निकला। उसने बदले की आग में लड़की को दुष्कर्म करने के उद्देश्य से खेत में दबोचा था। जब दुष्कर्म में सफल नहीं हुआ तो भेद खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना बागवाला के एक गांव में खेत पर काम कर रहे माता-पिता को पानी देने गई लड़की की शनिवार को हत्या कर दी थी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारोपी 15 साल के किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की की मां ने पानी गंदा करने का आरोप लगाकर एक माह पहले पिटाई की थी। लड़की के भाई ने भी आरोपी को पीटा था। इसी बात को लेकर बदले की आग में किशोर जलने लगा। उसने बदला लेने की ठान ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पापा को पानी देने गई थी बेटी, खेत में इस हालत में मिली लाश, दहला लोगों का दिल 
विज्ञापन

दुष्कर्म में नाकाम होने पर की हत्या

शनिवार को लड़की को घर से अकेला निकलता देख शौच के बहाने से लोटा लेकर किशोर पीछे-पीछे निकल आया। दूसरे रास्ते से जाकर उसने बच्ची को दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। 

एसएसपी ने बताया कि इस बीच बच्ची ने अपने बचाव में काफी प्रयास किया और दराती भी किशोर के लग गई। घर वालों को भी आरोपी पर वारदात करने का शक था, लेकिन भाग न जाए इसलिए पुलिस को नाम नहीं बताया था।
 
दो किशोरियों ने खेतों में देखा था आरोपी

जिस दिन लड़की की हत्या हुई थी, उस दिन गांव की दो किशोरियों ने खेत में आरोपी को देखा था। आरोपी पहले भी गांव की कई किशोरियों से छेड़छाड़ की वारदात कर चुका है। इसलिए गांव के लोग शक कर रहे थे लेकिन हत्या कर सकता है ऐसा किसी को आभास नहीं था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें