फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में खेल रही मूक-बधिर छात्रा के साथ वृद्ध ने की गंदी हरकत

Fri, 10 Nov 2017 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राया (मथुरा)
विज्ञापन
Minor girl
विज्ञापन
मथुरा में राया एक गांव में 10 वर्षीय मासूम छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा मूक-बधिर है, इसलिए कुछ कह भी नहीं पाई। उसके साथ गंदी हरकत करने वाला गांव का ही 60 वर्षीय वृद्ध है।  
विज्ञापन


बताया गया है कि गुरुवार को राया के एक गांव स्थित प्राइमरी कन्या पाठशाला के मैदान में 10 वर्षीय मूक बधिर छात्रा खेल रही थी। प्रतिदिन की तरह सभी बच्चे भी मध्यावकाश होने पर मैदान में ही थे। इसी बीच गांव का एक 60 वर्षीय वृद्ध आया। आरोप है कि उसने मूक बधिर छात्रा से छेड़छाड़ की। 

इन हरकतों को मूक बधिर की बड़ी बहन ने देख लिया, जो स्कूल में ही पढ़ती है। उसने इसकी शिकायत अध्यापिका से की तो अनसुना कर दिया। घर पहुंची दोनों बहनों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


दोनों बच्चियों को लेकर परिजन थाने पहुंचे। यहां पर पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें