फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः दरोगा-सिपाही ने सफाईकर्मी को बेरहमी से पीटा, फटा कान का पर्दा

Sat, 20 Jan 2018 05:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में मांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात सफाईकर्मी ने दरोगा और सिपाही पर उसके बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मियों की पिटाई से सोनू के कान का पर्दा फट गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीओ से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा में मांट सीएचसी पर सुरेश कुमार सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा सोनू भी यहां उनके कार्य में मदद करता है। 

शुक्रवार को सुरीर पुलिस के एक दरोगा और सिपाही मांट सीएचसी पर शव मिलने की सूचना पर पहुंचे थे। सुरेश का कहना है कि तभी दरोगा और सिपाही की बाइक सुरेश के पुत्र सोनू की बाइक से टकरा गई।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि इससे नाराज होकर सिपाही और दरोगा ने सोनू की पिटाई कर दी। पिटाई से उसके उसके कान का पर्दा फट गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीओ मांट विजय शंकर मिश्रा से की लेकिन सिपाही और दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

सोनू का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. मानपाल ने बताया कि सोनू के कान में काफी चोट आई है, कान का पर्दा भी फट गया है। पीड़ित ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें