Woody Allen & Adopted daughter Dylan Farrow
फॉरो का यह इंटरव्यू ‘सीबीएस दिस मॉर्निंग’ पर प्रसारित हुआ था। ताजा खुलासों से पहले फॉरो ने साल 2014 में सबसे पहले पिता के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने तब पिता पर आरोप लगाते हुए एक ओपन लेटर लिखा था, जिसे बाद में न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने ब्लॉग सेक्शन में प्रकाशित किया था।
फॉरो ने बताया कि, 'मैं सच बोल रही हूं। मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि लोग एक पीड़ित और आरोपी के मामले को बेहतर तरीके से समझें। ये चीजें बदलाव लाने के लिए काफी हैं।'
डायलन फॉरो की अब शादी हो चुकी है और वह एक बच्चे की मां है। ‘सीबीएस दिस मॉर्निंग’को दिए इंटरव्यू में उसने कहा मेरे पिता मुझे हमेशा गलत तरीके से छुआ करते थे, उससे मुझे घुटन महसूस होता था। वह मेरे बिस्तर में आ जाया करते थे जब वह सिर्फ अंडरगारमेंट्स में होती थी।
इंटरव्यू में वह कहती हैं, 'पिता मुझसे पेट के बल लेट जाने के लिए कहते थे। वह इस दौरान मुझे भाई की टॉय ट्रेन से खेलने की सलाह देते थे। मैं जब उससे खेल रही होती थी, तब वह मेरा यौन शोषण करते थे।'