फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 12 वर्ष बाद मौत: सीढ़ियों पर पड़े थे बालों के गुच्छे, शरीर पर चोट के निशान; हत्या का लगाया आरोप

Tue, 17 Nov 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के नगला धनी में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजनों पर पिटाई के बाद फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पति के दूसरी महिला से संबंध को लेकर विवाद होने की बात भी कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत के नगला धनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजन पर पीटने के बाद फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के पति का दूसरी महिला से संबंध होने और उसी की वजह से विवाद की शिकायत की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


सैंया के लादूखेड़ा निवासी आरती (32) का विवाह 12 वर्ष पहले नगला धनी निवासी अमित के साथ हुआ था। अमित जूता कारीगर है। आरती के भाई गोविंदा ने बताया कि रविवार शाम उन्हें बहन के पड़ोसियों ने फोन कर मौत की सूचना दी। बताया गया कि तीन बजे के करीब पति और ससुरालीजन ने पिटाई की थी। मौके पर पहुंचे तो बहन का शव जमीन पर रखा था। शरीर पर चोटों के निशान थे। सीढि़यों पर बालों का गुच्छा पड़ा था।

शव को नहला कर साफ किया गया था। पति अमित ने दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है जबकि हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। इससे उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गोविंदा ने बताया कि बहन के दो बेटे हैं। पति अमित का क्षेत्र की दूसरी महिला से संबंध है। इस कारण आए दिन झगड़ा होता था। सास निहाल देवी, ससुर सत्यप्रकाश और देवर आकाश पति का समर्थन करते और उनकी बहन की पिटाई करते थे।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें