फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर घर  में घुसकर हमला, फायरिंग 

Thu, 24 Nov 2016 11:45 PM IST
छेड़छाड़ के विरोध पर घर  में घुसकर हमला, फायरिंग 
विज्ञापन
rape - फोटो : BBC
विज्ञापन
 एत्माद्दौला क्षेत्र में गुरुवार शाम को दबंग युवक ने कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने उसके चांटा मार दिया। इसके कुछ देर बाद युवक ने अपने साथियों के साथ छात्रा के घर पर हमला कर दिया। परिवार वालों को जमकर पीटा। तीन फायर भी किए। छात्रा के पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो हवाई फायर किए। तब हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना एत्माद्दौला पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह घरों से फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि अजय उर्फ अज्जू, मन्नू, गोटिया,  पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

तब हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
किशोरी 11वीं की छात्रा है। उसके पिता की एक स्कूल में तीन वैन चलती हैं। गुरुवार शाम को किशोरी साइकिल से ट्यूशन जा रही थी। तभी क्षेत्र के युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने उसे चांटा मार दिया। कुछ देर बाद युवक ने 20-25 साथियों के साथ उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उसके पिता, मां, भाइयों को जमकर पीटा। वे घायल हो गए। घरों के बाहर खड़ी वैनों में तोड़फोड़ की। चीखपुकार पर भीड़ लग गई। किशोरी के पिता ने बचाव में लाइसेंसी बंदूक से फायर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें