फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पकड़ा गया 1 करोड़ का गांजा, हादसे में मुखबिर की हो गई मौत

Thu, 31 Aug 2017 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की जैंत पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा करी एक करोड़ की कीमत का गांजा पकड़ा है। इस एक कंटेनर में दोना पत्तल के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। कंटेनर को चौकी लाने के दौरान हुए हादसे में मुखबिर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बुधवार रात को मथुरा के जैंत चौकी क्षेत्र से गुजर रहे कंटेनर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रोका और और तलाशी ली। चालकों ने इसमें उड़ीसा से दोना पत्तल लाने की बात कही। पुलिस ने जब कंटेनर में घुसकर तलाशा तो दोना और पत्तलों के बंडलों के बीच गांजा बरामद हुआ। 

एक अनुमान के मुताबिक गांजे का वजन करीब आठ क्विंटल है और इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस कार्रवाई होते देख कंटेनर के चालक और क्लीनर हड़बड़ा गए। क्लीनर ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


इधर पुलिस कंटेनर चौकी लेकर आ रही थी। इसी दौरान कंटेनर 11000 वोल्ट की लाइन से छू गया। इस दौरान स्पार्किंग से कंटेनर में आग लग गई। खंभे से तार टूटकर गिरने पर आगरा निवासी अखिलेश पचौरी करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस का मुखबिर था अखिलेश

मृत युवक - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि कंटेनर हादसे में मृत अखिलेश पचौरी पुलिस का मुखबिर था। मूल रूप से आगरा के खंदौली का रहने वाला अखिलेश करीब पांच साल से पुलिस के लिए काम कर रहा था। उसी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। 

बताया गया है कि कंटेनर के चालक के भागने के बाद अखिलेश ही कंटेनर को लेकर चौकी आ रहा था। जैंत चौकी के समीप आते ही अचानक कंटेनर इलेक्ट्रिक लाइन से छू गया और हादसे में अखिलेश की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें