हाईस्कूल के लड़के से अंतरंग संबंध बनाना 51 साल की लेडी टीचर को महंगा पड़ गया। वह छात्रों को अश्लील मैसेज भेज संबंध बनाने को उत्तेजित करती थी।
मामला अमेरिका के अलबामा का है। अलबामा हाई स्कूल के पूर्व लेडी टीचर को अपने छात्रों के साथ सेक्स करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
अलबामा डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने 51 साल की सोना ऐन विल्क्स बेले को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दूसरे दर्जे वाले यौन उत्पीड़न, बलात्कार और एक स्कूल कर्मचारी को एक छात्र के साथ सेक्स कृत्य में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
बेले, एटोवा काउंटी के वेस्ट एंड हाई स्कूल में वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी की पूर्व शिक्षिका है, जिसने छात्र को पहले स्पष्ट तौर पर सेक्स मैसेज भेजना शुरु किया, जिसमें किशोर लड़कों को सेक्स करने के लिए उत्तेजित किया गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद, एटावा काउंटी के पुलिस अधीक्षक डॉ. एलन कॉस्बी ने एक बयान जारी स्कूल को बेले का इस्तीफा मंजूर करने के लिए कहा।
बेले को 60,000 डॉलर के प्रॉपर्टी बॉन्ड पर एटोवा काउंटी के नजरबंद केंद्र में रखा गया है। जहां के नियम के अनुसार उससे पीड़ित और उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिल सकता है। इस दौरान देखा जाएगा की उसके अंदर क्या सुधार हो रहा है।