फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः शराब के लिए पैसे न देने पर गोली मारकर हत्या, हत्याकांड के बाद आरोपी हुए फरार

Thu, 17 Sep 2020 09:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

परशुराम ने रामबाबू के सीने पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर रामबाबू का पुत्र गोपाल तथा ताऊ का लड़का राज कुमार मौके
पर आ गए। दोनों राम बाबू को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गांव नंदा की गढ़ी में मंगलवार रात दबंग व्यक्ति ने शराब के लिए रुपये न देने पर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हत्या करने वाले और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

  
गांव नंदा गढ़ी निवासी किसान रामबाबू (45) पुत्र मलखान मंगलवार को अपने घर पर बैठा था। तभी गांव निवासी परशुराम पहुंचा और किसान रामबाबू से शराब के लिए पैसे मांगने लगा, रामबाबू ने मना कर दिया।


परशुराम रामबाबू के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान दबंग परशुराम के भतीजे पवन आदि भी मौजूद थे। उस समय परशुराम चला गया। रात करीब 9.30 बजे परशुराम अपने साथ गांव के ही सोनी, चन्द्रवीर तथा एक अन्य व्यक्ति को लेकर आया। उस समय राम बाबू खेत पर जाने की तैयारी कर रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम ने रामबाबू के सीने पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर रामबाबू का पुत्र गोपाल तथा ताऊ का लड़का राज कुमार मौके पर आ गए। दोनों राम बाबू को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामबाबू के पुत्र गोपाल ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही गांव में पहुंच गई। गोली मारने के आरोपी फरार हो गए। 

गोपाल ने इस संबध में परशुराम, सोनी, चन्द्रवीर तथा एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात की जानकारी देते हुए एसपी देहात श्रीश चन्द्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के आरोपियों  की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें