फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मामूली बात से नाराज होकर बदमाशों बरसाई गोलियां, एक की मौत

Tue, 04 Dec 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो न्यूज, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मैनपुरी जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। मंगलवार देर रात भोगांव कस्बे में बेवर चुंगी के पास स्थित शराब के ठेके पर विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


मृतक का नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र जान मोहम्मद निवासी चमनगंज बेवर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के साथ मैनपुरी से फिल्म देखने के बाद घर लौट रहा था। भोगांव में शराब के ठेके पर मृतक और उसके दोस्तों का कार सवार लोगों से विवाद हो गया। 

विवाद के बाद कार में सवार युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे मोहम्मद आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ ही एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ मृतक के परिवारिजनों को सूचना दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें