आगरा के थाना न्यू आगरा में सोमवार रात 13 वर्षीय किशोरी से पड़ोस के युवक ने दुराचार किया। किशोरी की मां की आंख खुलने पर इसका पता चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
बताया गया है कि आरोपी कुलदीप मूल रूप से एटा का रहने वाला है। न्यू आगरा में किराए पर रहता है। पीड़ित किशोरी का परिवार भी किराए पर रहता है। कुलदीप की पत्नी मायके गई है। घर पर अकेला था। रात में लैपटॉप पर अश्लील फिल्म देख रहा था।
तभी आठ बजे उसे किशोरी घर के बाहर दिखाई दी। उसे बहाने से अंदर बुलाया। आरोप है कि उसके साथ दुराचार किया। इसी दौरान किशोरी को ढूंढते हुए उसकी मां वहां पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ न्यू आगरा थाने में केस दर्ज कराया गया है।