फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए कातिल बना बेटा, पिता को मार दी गोली

Sat, 19 Aug 2017 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में अमांपुर के अल्लीपुर में जमीन के बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी आरोपी बेटे के खिलाफ दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


अलीपुर निवासी नेत्रपाल पुत्र पल्लेदार का अपने बड़े बेटे सुखवीर से जमीन के बंटवारे को काफी दिनों से विवाद है। शनिवार सुबह लगभग 8.30 बजे नेत्रपाल अपने बेटे सुखवीर से मिलने पहुंचा तो वह जमीन के बंटवारे को लेकर अपने पिता से झगड़ने लगा। कहासुनी के बाद दोनों में विवाद काफी बढ़ गया। 

तभी सुखवीर ने तमंचा निकालकर पिता नेत्रपाल पर फायर कर दिया। गोली लगने से नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। इधर, सुखवीर मौका देखकर फरार हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


मामले में मृतक की पत्नी प्रभा देवी ने हत्या के मामले में अपने पुत्र सुखवीर को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सुखवीर नशे का आदी था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें