फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी के लिए छोटे भाई को मार दी गोली, पुलिस ने दबोचा आरोपी भाई

Sat, 23 Sep 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में शुक्रवार रात को बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। मामले में प्रापर्टी का विवाद बताया जा रही है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में थाना ताजगंज के समीप रहने वाले जितेंद्र और टिंकू भाई-भाई हैं। दोनों का प्रापॅटी को लेकर विवाद भी चल रहा है। शुक्रवार रात को होटल रेडिसन के पास बड़े भाई जितेंद्र ने टिंकू को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। 

घटना के बाद जितेंद्र मौके से भाग गया। हालांकि यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसके बाद परिवारीजन और पुलिस घायल टिंकू को अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें