एक सिरफिरे ने चचेरे भाई-बहन की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामला साइबर क्राइम सेल पहुंच। जांच में सोमवार को आरोपी युवक का पता चल गया है। अब पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है।
बताया गया है कि युवती आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। स्नातक करने के बाद वह हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। 10 महीने पहले युवती के मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया। उस पर दोस्ती का दबाव बनाने लगा।
जब युवती ने मना किया तो उसे दोस्ती नहीं करने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद में व्हाट्सएप पर भी संदेश भेजने लगा। युवती का चचेरा भाई भी कोचिंग करता है। एक दिन युवती भाई के साथ कोचिंग गई थी, तभी युवक ने दोनों का फोटो खींच लिया।