फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! हाईवे पर हुस्न के जाल में बहक गए तो खो देंगे सबकुछ

Sat, 19 Aug 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नकली किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुरूपिए बदमाशों में सबसे खतरनाक गिरोह है नकली किन्नरों का। यह रामबाग पर सुबह दस बजे ही पहुंच जाता है। शाम तक पर्यटकों से लूट करता है। पुलिस के पास इन बदमाशों की तमाम शिकायतें हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही। 
विज्ञापन


पर्यटकों को धमकाकर 2100 से 5100 तक लूटे जा रहे हैं। न मिलें तो उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी जाती है। किन्नर भी इस गिरोह से परेशान हैं, क्योंकि इनकी शर्मनाक करतूत से उनकी बदनामी हो रही है।

शहर में नकली किन्नरों के तीन गिरोह सक्रिय हैं। एक  रामबाग पर रहता है। दूसरा शहर के अलग अलग हिस्सों में घूमता रहता है। ये अपराधी हैं जो खुद को किन्नर बताकर किन्नरों की बधाई का हिस्सा हड़प रहे हैं। तीसरा गिरोह रात को दीवानी चौराहे पर खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन


ये बदमाश सज धजकर निकलते हैं, हुस्न के जाल में युवकों को फंसाते हैं और लूट लेते हैं। इन तीन गिरोह में सबसे खतरनाक रामबाग का गिरोह है। यह पर्यटकों की गाड़ी का नंबर देखता रहता है। जो बाहर की गाड़ी होती है, उसके आगे दो तीन बदमाश खड़े हो जाते हैं। 

ताली बजाकर खुद को किन्नर बताते हैं और बधाई के नाम पर गाड़ी की कीमत के हिसाब से 2100 से 5100 रुपये मांगते हैं। अगर कोई इनकार कर दे तो उसकी पिटाई तक कर देते हैं। पिछले महीने एक गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए, उसके शीशे तोड़ दिए। लोग इन्हें किन्नर समझकर इनकी शिकायत करने से भी बचते हैं। यही गिरोह कभी कभी ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से लूटपाट करता है।
विज्ञापन

ऐसे बचें

नकली किन्नर - फोटो : अमर उजाला
-  सड़क पर किन्नर बनकर घूम रहे बदमाश हाथ से गाड़ी रुकने का इशारा करें तो रुकें नहीं।

- अगर बदमाश गाड़ी के सामने आ जाएं तो उनके लिए कार का शीशा न खोलें।

- अगर यह गिरोह कोई खुराफात करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे दें।

- थाना पर तहरीर जरूर दें, रिपोर्ट न होने का इन्हें फायदा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें