फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करने से रोकते थे ससुरालवाले, बहू ने शरबत में दे दिया जहर

Sat, 19 Aug 2017 01:41 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
बहू ने शरबत में दिया जहर - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सैनी के उसरैना (थुलगुला) गांव में शुक्रवार दोपहर शरबत पीने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि एक किशोरी की हालत गंभीर बनी है। आरोप है कि तीखी झड़प के बाद भाभी ने जहरीला शरबत पिलाया था। गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में हाहाकार मचा  है।  
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के उसरैना (थुलगुला) निवासी भैयालाल की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद विशुन देवी (55) बेटियों नीता (20), नीतू (14) और बहू नगीना के साथ रहती थी। बेटा अनिल परदेश में कमाई करता है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर सास-बहू के बीच झगड़ा हो गया।

दोपहर विशुन देवी के साथ बेटी नीता और नीतू की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन परिवार के लोग सभी को सिराथू सीएचसी ले गए। जहां विशुन देवी की मौत हो गई।
बेटियों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां नीता देवी (20) ने भी दम तोड़ दिया।

नीतू ने बताया कि मां से झगड़ने के बाद भाभी ने शरबत बनाकर सभी को पिलाया था। शरबत पीने से ही मां और बहन की मौत हुई है। नीतू की हालत गंभीर बनी है। मां-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सैनी कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। मां-बेटी की मौत से उसरैना गांव में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन

अनिल के आने के बाद साफ होगी स्थिति

नगीना का पति अनिल कुमार परदेस में रहता है। मां-बहन की मौत की खबर गांव के लोगों ने उसको दे दी है। वह घर के लिए निकल चुका है। पुलिस का मानना है कि अनिल के आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। इस मामले में विशुन देवी के पट्टीदार भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस गांव के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

विवाद की जड़ खंगाल रही है पुलिस
अनिल की गैरहाजिरी में नगीना और उसकी ननदों के बीच आए दिन विवाद होता था। झगडे़ की तमाम वजह बताई जा रही है। कई मामलों को लेकर नगीना व उसकी ननदें आए दिन आपस में भिड़ जाती थीं। गांव के लोगों का कहना है कि मोबाइल से बातचीत को लेकर तो अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि शुक्रवार सुबह किस बात को लेकर विवाद हुआ था। इस झगड़े में किसी तीसरे की दखलंदाजी तो नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

शरबत में जहर था मगर आया कहां से ?

शरबत में जहर मिला था। इसकी पुष्टि हो चुकी है। अब यह जानने का प्रयास हो रहा है कि आखिर अनिल के घर में कीटनाशक पहुंचा कैसे और कौन लाया? नगीना से पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। नीतू का बयान लेने के बाद इस मामले में पुलिस सक्रिय है। गांव के आसपास कीटनाशक बेचने वाले दुकानदारों से भी यह पता लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को किसी महिला को कीटनाशक दिया गया था या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें