फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली के साथ सोना चाहता था, मना किया तो पत्नी को भी घर से निकाला

Mon, 26 Jun 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिछवां (मैनपुरी)
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी के बिछवां में एक शादीशुदा युवक की नीयत अपनी साली पर बिगड़ गई। उसने अपनी पत्नी के सामने ही अविवाहित साली से संबंध बनाने की शर्त रखी। पत्नी ने इसका विरोध किया तो युवक ने पत्नी और साली को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना विछवां क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी अविवाहित साली से संबंध बनाना चाहता है। जब उसकी पत्नी के सामने ये बात आई तो पत्नी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर रविवार की रात युवक ने अपनी पत्नी और साली की बेरहमी से पिटाई की। 

पीटने के बाद दोनों को घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता पत्नी और उसकी बहन ने पडोसी गांव में शरण ली। महिला ने बताया कि बदनीयती की विरोध करने पर पति ने उसे और उसकी साली के साथ मारपीट की। आधी रात घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


दोनों रात में काफी देर तक भटकती रहीं। थककर पडोसी गांव नगला निहार में एक पेड़ के नीचे बैठ गईं। कुत्तों के भौंकने पर एक घर के लोग बाहर आए। पूछताछ करने के बाद उन्हें अपने घर में पनाह दी। सुबह पीड़िता ने थाने में पहुंच तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें