फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की जायदाद के लिए पत्नी की हत्या, 16 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2020 08:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में एक करोड़ रुपये की जायदाद के लिए पति ने रस्सी से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। 16 दिन पूर्व हुई हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग रस्सी और चाकू भी बरामद किया है।  

विज्ञापन


थाना सदर बाजार के औरंगाबाद की शक्तिधाम कॉलोनी निवासी मायावती पत्नी चरण सिंह 12 नवंबर को मंडी में सब्जी लेने गई थी। उसके बाद से लापता हो गईं। मायावती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 18 नवंबर को गुमशुदा मायावती का शव एटीवी के सामने आर्मी डिपो के बाउंड्रीवाल के अंदर मिला था। 


एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने इस मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाईं। थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह देशवाल और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम समेत पांच टीमों ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 नवंबर को ही कर दी थी हत्या

एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी चरण सिंह पुत्र देवी सिंह ने पत्नी मायावती के नाम एक करोड़ रुपये के प्लॉट और मकान के चलते हत्या की है। 12 नवंबर को सब्जी लेने गई पत्नी के पीछे ही चरण सिंह गया था। सूनसान जगह पर मौका पाकर पति ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी हत्या कर दी थी। 

पूछताछ में आरोपी चरण सिंह ने बताया कि पत्नी मकान और प्लॉट बेचने का विरोध कर रही थी। वह इस संपत्ति को बेचने के बाद गांव में रहना चाहता था। जब पत्नी नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी चरण सिंह के एक महिला से विवाहेत्तर संबंध भी हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें